{"_id":"671aafb6bdb815d2f30d3c47","slug":"gorakhpur-news-police-reached-out-to-the-person-who-made-objectionable-remarks-on-ias-officers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727354-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईएएस अफसराें पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईएएस अफसराें पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
गोरखपुर।
सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और एक्स, फेसबुक पर पोस्ट साझा करने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। एमपी/राजस्थान के बॉर्डर पर इसकी लोकेशन मिली है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सकती है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने ‘स्टॉप करप्शन’ नाम से ह्वाट्सएप चैनल भी बनाया है। पुलिस यूपी के आसपास के राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उसकी पहचान के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति करेगी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर आठ से ज्यादा आईएएस और दो तीन आईपीएस अधिकारियों पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। एक्स पर एक सक्रिय सिरफिरे ने देशभर की महिला आईएएस अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बताने वाले सिरफिरे ने गोरखपुर में तैनात रहीं एक आईएएस के बारे में भी अश्लील कमेंट किए थे। शिकायत पर संज्ञान लेकर साइबर सेल जांच शुरू की थी। इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने आरोपी की पहचान के लिए एक्स को ईमेल भेजकर आईपी एड्रेस मांगा है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि यह एक जघन्य श्रेणी के अपराध के दायरे में है। बीएनएस की धारा 74 के तहत अपराध में किसी महिला की मर्यादा या सम्मान का अपमान करना आपराधिक कृत्य है।
-- -- -- -- -- -- --
इस मामले की जांच चल रही है। पुणे शहर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम सामने आया है। साक्ष्य एकत्रित कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी