फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Police caught three friends traveling by car, recovered two pistols and nine cartridges.

Gorakhpur News: पिता की लाइसेंसी पिस्टल और अवैध तमंचे से जमाने निकले थे 'भौकाल', तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
सार

रामगढ़ताल पुलिस शनिवार रात करीब दो बजे गस्त पर थी। इस दौरान आजाद नगर के पास एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों के रोकने पर वह भागने का प्रयास किए। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी ली। पुलिस ने गिरफ्तार किए अमन के पास से उसके पिता की लाइसेंसी और अंगद के पास से अवैध पिस्टल बरामद किया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Police caught three friends traveling by car, recovered two pistols and nine cartridges.
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : स्त्रोत- पुलिस

विस्तार

रामगढ़ताल पुलिस ने शनिवार रात कार सवार तीन दोस्तों को पकड़ लिया। वे पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी में उनके पास से दो पिस्टल, नौ कारतूस बरामद हुए । पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


रामगढ़ताल पुलिस शनिवार रात करीब दो बजे गस्त पर थी। इस दौरान आजाद नगर के पास एक कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों के रोकने पर वह भागने का प्रयास किए। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी ली।
विज्ञापन


उनके पास से दो पिस्टल और नौ कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान झंगहा क्षेत्र के गहिरा गांव निवासी बहादुर यादव के पुत्र अंगद यादव, देवरिया जिले के भलुवनी क्षेत्र के जरार मानिक निवासी रमाशंकर सिंह के पुत्र अमन सिंह, शहर में निवास बुद्ध विहार पार्ट सी और रामगढ़ताल के विवेकपुरम भरवलिया निवासी जगदंबा सिंह के पुत्र अनंत सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन के पास से उसके पिता की लाइसेंसी और अंगद के पास से अवैध पिस्टल मिला है। अमन के पिता रमाशंकर सिंह होमगार्ड विभाग में तैनात हैं। जबकि अंगद के पिता बहादुर यादव झंगहा में लाइनमैन हैं।


दोस्त की कार लेकर निकले थे घूमने
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि तीनों एक साथ शहर के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई किए हैं। कार बुलंदशहर के रहने वाले अमन के दोस्त की है, जो स्क्रैब कारोबारी है। अंगद के पास मिली अवैध पिस्टल भी उसी की बताई जा रही है। अमन दोस्त की कार अपने पास रखा हुआ था। वह कार से ही नैनीताल घूमने गए थे। वहां से आने के बाद शहर में वह घूमने निकले थे। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed