{"_id":"6824f6992746ef12f5047095","slug":"gorakhpur-news-police-caught-the-thief-after-searching-832-cameras-and-recovered-the-trolley-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-936529-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस ने 832 कैमरे खंगाल कर दबोचा चोर बरामद की ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस ने 832 कैमरे खंगाल कर दबोचा चोर बरामद की ट्राली
विज्ञापन
कैंट इलाके के यूनिवर्सिटी के पास से सरकारी काम में लगी ट्राली को चुरा ले गए थे चोर
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्राली चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यूनिवर्सिटी से लेकर पीपीगंज तक पुलिस ने 832 कैमरों को खंगाला और फिर छिपाकर रखी गई ट्राली को बरामद किया। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजवा दिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीपीगंज के राजपुर निवासी मनोज यादव और आदित्य यादव के रूप में हुई। कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को एक ट्राली चोरी हो गई थी। पिपराइच के इस्लामपुर निवासी अष्टभुजा त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया था। वह नाले का निर्माण काम करवा रहे हैं। एनसीसी गेट के पास से सुबह तड़के चार बजे उनकी ट्राली चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की और फिर आगे बढ़ते-बढ़ते चोर तक पहुंच गई। दोनों आरोपियों ने ट्राली को खेत के पास छिपाकर रखा था।
वर्जन-- -- -
पुलिस ने करीब 832 सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्राली खोजा है। घटना में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

वर्जन