{"_id":"67ec45a7ac90c2e9d209ee55","slug":"gorakhpur-news-police-arrested-the-trader-accused-of-running-away-with-wheat-worth-25-lakhs-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-888904-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 लाख का गेहूं लेकर भागाने के आरोपी व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 लाख का गेहूं लेकर भागाने के आरोपी व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
गगहा। क्षेत्र के गजपुर, गंभीरपुर, बासूडीहा समेत लगभग 15 गांवों के किसानों का 25 लाख रुपये का गेहूं लेकर भागने वाले व्यापारी मनोज गुप्ता को पुलिस ने गजपुर बाजार गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी ने पिछले साल किसानों से गेहूं लिया था लेकिन रुपये देने से पहले वह भाग गया। बांसपार निवासी किसान शक्ति सामंत सिंह, बासूडीहा निवासी किसान विजय प्रताप सिंह, किसान हरि शंकर सिंह, सीसायल निवासी किसान अकरम आदि ने बताया की पिछले साल अप्रैल महीने में पांडेयपार निवासी व्यापारी मनोज गुप्ता ने विभिन्न गांव के किसानों से लगभग 1000 क्विंटल गेहूं का उठान किया।
इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सभी को एक माह के भीतर पैसा देने का वादा किया था। एक महीने बाद किसान उसके घर पहुंचे तो पता चला कि व्यापारी अपना खेत और मकान बेचकर भाग गया है।
जून माह में किसानों ने गगहा थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। पकड़ में नहीं आता देख पुलिस ने पिछले सप्ताह उसकी पत्नी का खाता फ्रिज कराया था। विवेचक गजपुर चौकी प्रभारी ने जांच की तो पता चला कि व्यापारी ने भागने से पहले पत्नी के कौड़ीराम स्थित एसबीआई के खाते में लगभग 25 लाख रुपए जमा किए थे।
विज्ञापन
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के निर्देश पर व्यापारी की पत्नी का खाता फ्रिज किया गया। इधर, पत्नी का खाता फ्रिज होने की सूचना के बाद आरोपी व्यापारी मनोज गुप्ता मंगलवार को चुपके से बैंक पहुंचा। सूचना पुलिस को मिली तो लोकेशन के आधार पर मंगलवार दोपहर में उसे गजपुर बाजार से गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया।