फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police alert in Gorakhpur also regarding Bareilly incident

Gorakhpur News: बरेली की घटना को लेकर गोरखपुर में भी पुलिस अलर्ट

Sat, 27 Sep 2025 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police alert in Gorakhpur also regarding Bareilly incident
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान प्रशासन व पुलिस के अफसर रहे गश्त पर
विज्ञापन

शाम को भी प्रमुख मस्जिदों के आसपास हुई निगरानी, अफसर लेते रहे पल-पल की जानकारी
गोरखपुर। बरेली में हुई घटना को देखते हुए गोरखपुर में पुलिस व प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। दोपहर में जहां जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास निगरानी रखी, वहीं देर शाम भी गस्त की गई।
नवरात्र और दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार बैठकें, गस्त व अन्य उपाय कर रहा है। शुक्रवार को बरेली में हुए बवाल के बाद से शासन ने हर जगह सतर्कता बढ़ा दी है। कमिश्नर अनिल ढींगरा व डीआईजी डॉ. एस चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा व एसएसपी राजकरन नय्यर के साथ पांडेयहाता, घंटाघर, रेती चौक, शाहमारूफ चौक, घोष कंपनी चौराहा आदि स्थलों पर गस्त की और शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमे की नमाज को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। वहीं मदीना मस्जिद समेत कई जगह पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।
विज्ञापन

देर शाम फिर से कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एडीएम सिटी आदि अफसर फिर से शांति व्यवस्था के लिए बक्सीपुर, आर्यनगर एवं धर्मशाला आदि मोहल्लों में पैदल भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed