फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Players showed their strength in athletics

Gorakhpur News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Players showed their strength in athletics
गोरखपुर। क्रीड़ा भारती और जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्कूल ओलंपिक-2025 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में एक्सीलेंस एकेडमी के अश्वनी प्रथम, नवल्स के वंश द्वितीय और सेंट्रल हिंदू स्कूल के अतुल राज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में एमजी इंटर कॉलेज के प्रदीप राजभर, सैनिक स्कूल के पुष्पेंद्र सिंह और गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के प्रशांत यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 100 मीटर में एक्सीलेंस एकेडमी के अश्वनी सिंह प्रथम, संस्कृति विद्यालय के अरहान सिद्दीकी द्वितीय और एमजी इंटर कॉलेज के गुरु दयाल पासवान तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लंबी कूद में सेंट्रल हिंदू स्कूल के अर्चित पांडेय प्रथम, गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज के आदित्य गुप्ता द्वितीय और एबीसी इंटर कॉलेज के अमरेंद्र यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राम, विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप यादव, लेमन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य निगम और उपाध्यक्ष स्कंध निगम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed