फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pitru Paksha will start from the seventh day, ancestors will be offered oblations

Gorakhpur News: पितृपक्ष सात से, पूर्वजों का होगा तर्पण

Mon, 01 Sep 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pitru Paksha will start from the seventh day, ancestors will be offered oblations
एक ही दिन 12 सितंबर को पड़ रही पंचमी व छठवीं दोनों तिथि
विज्ञापन


21 सितंबर को होगी पितृपक्ष की अमावस्या

गोरखपुर। पितृपक्ष सात सितंबर रविवार से पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू हो रहा है। इसका समापन 21 सितंबर को होगा। उसी दिन पितृपक्ष की अमावस्या होगी। इस बीच लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करेंगे। 12 सितंबर को पंचमी व छठवीं दोनों तिथि पड़ रही है। हालांकि दो तिथियां एक ही दिन पड़ने से दो तिथियों में किए जाने वाले श्राद्ध एक ही दिन होंगे।

गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि पूर्वजों का तर्पण व पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साहित्य विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित कुमार मिश्र ने बताया कि धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि पितरों का श्राद्ध करने वाला गृहस्थ दीर्घायु, पुत्र पौत्रादि से युक्त, यश, स्वर्ग, पुष्टि, बल, लक्ष्मी ,पशु, सुख साधन तथा धन-धान्य आदि की प्राप्ति करता है। यही नहीं पितरों की कृपा से ही उसे सब प्रकार की समृद्धि और सौभाग्य व पद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सात सितंबर को रात 9:47 से 1:27 बजे तक चंद्रग्रहण होगा। इसके पहले 12:57 बजे से सूतक लग जाएगा। मोक्ष 01:27 बजे तक होगा।
--
इन तिथियों में होंगे श्राद्ध

सात सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध, आठ सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध, नौ सितंबर को द्वितीया, 10 सितंबर को तृतीया श्राद्ध, 11 सितंबर को चतुर्थी श्राद्ध, 12 सितंबर को पंचमी और षष्ठी श्राद्ध, 13 सितंबर को सप्तमी श्राद्ध, 14 सितंबर को अष्टमी श्राद्ध, 15 सितंबर को नवमी श्राद्ध, 16 सितंबर को दशमी श्राद्ध, 17 सितंबर को एकादशी श्राद्ध, 18 सितंबर द्वादशी का श्राद्ध, 19 सितंबर को त्रयोदशी का श्राद्ध, 20 सितंबर को चतुर्दशी श्राद्ध, 21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध (इसी दिन पितृ विसर्जन) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed