{"_id":"6841f09fd177eabd1b0445cd","slug":"gorakhpur-news-pipeline-broke-during-digging-for-drain-construction-people-yearned-for-water-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-961095-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान टूटी पाइप लाइन, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान टूटी पाइप लाइन, पानी को तरसे लोग
विज्ञापन
बेतियाहाता इलाके में रात में टूटी पाइपलाइन, जलकल विभाग ने सुबह दुरुस्त करने का शुरू किया काम
लोक निर्माण विभाग करा रहा नाला निर्माण, शाम से शुरू हुई सप्लाई
गोरखपुर। कैंट थाने के पास नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से हुई खोदाई के दौरान पानी सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से बेतियाहाता और सिविल लाइंस वार्ड के तमाम घरों में दिनभर पानी की दिक्कत बनी रही। जलकल विभाग के सहयोग से लोक निर्माण विभाग ने पाइपलाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद शाम को पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
रात में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों के घरों में सुबह पानी नहीं आया। टंकी में पानी नहीं होने से खाना बनाने व पीने के पानी को लेकर भी परेशान होना पड़ा। सुबह 10 बजे पाइप ठीक कराना शुरू किया गया। बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि यह आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आता है और इसे तत्काल ठीक करने का काम शुरू कर देना चाहिए। दुरुस्त करने का काम देर से शुरू हुआ। इस वजह से दोनों वार्ड के हजारों लोगों को पानी की कमी की वजह से परेशानी झेलनी पड़ी।
--
वर्जन
पानी की पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिली थी। बृहस्पतिवार सुबह इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया था। शाम को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई।
-रघुवेंद्र कुमार, जीएम, जलकल