{"_id":"67ba251c2b1fc5270104e140","slug":"gorakhpur-news-pin-code-will-change-on-the-website-rc-dl-applications-will-not-get-stuck-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-849997-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वेबसाइट पर बदलेगा पिन कोड.. नहीं फंसेंगे आरसी-डीएल के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वेबसाइट पर बदलेगा पिन कोड.. नहीं फंसेंगे आरसी-डीएल के आवेदन
विज्ञापन
गोरखपुर-महराजगंज सीमा से सटे 25 से ज्यादा गांवों को मिलेगी राहत
गोरखपुर। गोरखपुर और महराजगंज की सीमा पर करीब 25 से ज्यादा गांवों के लगभग 25 हजार लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। आरटीओ की वेबसाइट पर ऑटो जेनरेट डाकघर का पिन कोड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिन कोड बदलने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), वाहनों के रजिस्ट्रेशन पेपर में नाम ट्रांसफर कराने के ऑनलाइन आवेदन स्वत: स्वीकार हो जाएंगे।
दरअसल, गोरखपुर के भटहट डाकघर के पांच उप डाकघर महराजगंज और इसी तरह कैंपियरगंज के बनकटा उप डाकघर महराजगंज के फरेंदा से संचालित होता है। दोनों जगहों के करीब 25 गांवों के लोगों के आधार कार्ड में दूसरे जिले का पिन कोड नंबर दर्ज है। जब भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हैं तो पिन कोड गलत होने के चलते आवेदन निरस्त हो जाते हैं।
इसे लेकर आरटीओ प्रवर्तन संजय झा ने मुख्यालय स्तर पर बातचीत की है। उन्हाेंने बताया कि साफ्टवेयर में पिन कोड को सही कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।