{"_id":"680d3a033a29d1b7fd018765","slug":"gorakhpur-news-pickup-driver-and-cleaner-injured-after-being-hit-by-a-truck-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-915677-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक की ठोकर से पिकअप चालक व खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक की ठोकर से पिकअप चालक व खलासी घायल
विज्ञापन
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी के सिसवा उर्फ चनकापुर से गुजर रहे फोरलेन पर शनिवार की दोपहर में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में पीछे ठोकर मार दी। इसमें पिकअप चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी पिकअप चालक सुल्तान (50) व कुशीनगर के पडरौना छावनी निवासी कृष्णमोहन (28) पुत्र रघुनाथ के साथ पिकअप लेकर शनिवार की दोपहर में निकला। वह पिकअप लेकर कसया की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिसवा उर्फ चनकापुर में फोरलेन के हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में पीछे ठोकर मार दिया। ठोकर इतना तेज था कि पिकअप दक्षिणी लेन से डिवाइडर पार कर उत्तरी लेन में पहुंच गई। इस घटना में पिकअप चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची जगदीशपुर चौकी की पुलिस ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।