{"_id":"68f2b013558bcdf7f0060e53","slug":"gorakhpur-news-petrol-pump-worker-accused-of-stealing-rs-25000-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1106052-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल पंप कर्मी पर 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल पंप कर्मी पर 25 हजार रुपये चोरी करने का आरोप
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के दाउदपुर इंद्रानगर स्थित एचपी माधव पेट्रोल पंप की संचालक ने अपने एक कर्मचारी पर 25 हजार रुपये चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंप की प्रोपराइटर पुष्पा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके पंप पर सिकरीगंज के भेउसा उर्फ बनकटा निवासी गोलू सिंह बतौर नॉजलमैन कार्यरत था। कुछ दिन पहले उसने पंप की नकदी में से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए और भाग गया।
पुष्पा के अनुसार, जब उन्होंने गोलू से पैसे लौटाने को कहा तो उसने धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब अन्य कर्मचारियों को भी चोरी और गड़बड़ी करने के लिए उकसा रहा है। संचालक ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई, चोरी की रकम की वसूली और जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी रामगढ़ताल नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।