{"_id":"66e7796ab8d41cc06708c2f4","slug":"gorakhpur-news-people-of-khorabar-met-the-chief-ministerpleaded-for-ownership-rights-of-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-685736-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से मिले खोराबार के लोग...मकान के मालिकाना हक की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री से मिले खोराबार के लोग...मकान के मालिकाना हक की लगाई गुहार
विज्ञापन
गोरखपुर। जंगल सिकरी एवं खोराबार मकान बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा की अगुवाई में रविवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मरण कराया कि उनकी मकानों का मालिकाना हक दिलाने के उनके आदेश के एक साल होने के बाद भी अनुपालन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर अनिल ढींगरा को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द मालिकाना हक दिलाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाए।
अधिग्रहण के वर्षों बाद जब प्राधिकरण ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना पर काम शुरू किया तो पता चला कि अधिग्रहित भूमि पर तमाम लोगों ने अपने आवास बना लिए हैं। कुछ स्थानों पर घनी आबादी भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद ऐसे चिह्नित स्थानों को छोड़ कर शेष पर खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना लांच हुई।
अधिग्रहण में जिनके मकानों को छोड़ा गया अब वे मालिकाना हक लौटाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में गोरखपुर विकास प्राधिकरण की बोर्ड में प्रस्ताव भी लाया गया है। मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने विजय नारायण मिश्रा संग पंकज तिवारी, जयप्रकाश मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी, शशि भूषण, कमलेश राय, शशि रंजन पाण्डेय, अनिल मिश्रा, जयनाथ यादव, मृत्युंजय मालवीय, जन्मेजय जायसवाल, दयाराम, अनिल शर्मा, मणिकांत शाही,विकास पांडेय, चन्द्रभूषण, विनोद तिवारी, अजय गौड, अस्मित गुप्ता, सागर मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय, राजेश मिश्रा, योगेंद्र शर्मा समेत अन्य पहुंचे थे।