फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: People coming home from Delhi, Kanpur by train and bus to celebrate Holi

Gorakhpur News: होली मनाने दिल्ली, कानपुर से ट्रेन व बस से घर आने लोग

Thu, 06 Mar 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: People coming home from Delhi, Kanpur by train and bus to celebrate Holi
बस और रेलवे स्टेशन पर बढ़ने लगी है यात्रियों की भीड़
विज्ञापन


गोरखपुर। होली अब कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में घर से बाहर अपनी नौकरी, व्यवसाय व पढ़ाई करने वाले अपने घर आना शुरू कर दिए हैं। इससे बस व ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। वहीं बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। बुधवार को रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर भीड़ देखी गई।

बुधवार को रेलवे बस स्टेशन पर दिल्ली, लखनऊ से आने वाले व स्थानीय देवरिया, कुशीनगर, पडरौना जाने वालों की भीड़ रही। दिल्ली से रेलवे बस स्टेशन पहुंचे यात्री दीपक को देवरिया जाना था। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में तो सीट फुल है, बस से घर आ रहे हैं। आगे और भीड़ हो जाने से यात्रा मुश्किल हो जाएगी, इसलिए पहले ही छुट्टी लेकर होली में घर जा रहे हैं। दिल्ली से आकर पडरौना जा रहे आदित्य ने बताया कि नोएडा में रहकर वह कार्य करते हैं। होली पर भीड़ को देखते हुए पहले ही छुट्टी लेकर घर जा रहे हैं। भीड़ तो बस में है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी भीड़ अभी बढ़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि होली को लेकर लंबी रूट पर अतिरिक्त बसें आठ मार्च से चलाई जाएंगी। स्थानीय रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्राइवेट बसों से भी घर आ रहे लोग
परिवहन की बसों के अलावा भीड़-भाड़ से बचने के लिए लोग प्राइवेट बसों से भी दिल्ली, लखनऊ, मुंबई आदि से अपने घर आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन स्थित निजी बस एजेंसी के आशुतोष ने बताया कि दिल्ली के किराए को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली से आने पर लगभग 19 सौ किराया लग रहा है। होली के बाद ही कम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed