फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Parents wanted to make their daughter

Gorakhpur News: बेटी को अफसर बनाना चाहते थे माता-पिता...बिखर गए सपने

Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Parents wanted to make their daughter
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के निजामपुर में हादसे में बच्ची की मौत से परिवार टूट गया है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले को लोग संभालने पहुंचे तो मां-पिता ने कहा-बेटी को अफसर बनाना चाहते थे। वह पढ़ने में बहुत होशियार थी। अब यह सपना टूट गया। छह साल की छोटी बहन सिमरन ने पूछा कि शिप्रा दीदी कब घर आएंगी, तो यह सुनकर मोहल्ले के लोगों के भी आंसू छलक आए।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने कहा कि धमेंद्र खुद गार्ड की नौकरी करते हैं, लेकिन बच्चों को हमेशा अच्छे स्कूल में पढ़ाया। उनका सपना था कि दोनों बेटियों को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाकर एक दिन बड़ा अफसर बनाएं। शिप्रा के जाने के बाद वह पूरी तरह से टूट गए हैं।
विज्ञापन


हादसे में मौत के बाद शिप्रा का शव पुलिस ने मोर्चरी में भिजवाया। उसका खून से सना स्कूल बैग उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इसे देखकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। वहीं बेटी का शव मोर्चरी में देखकर पिता की आंखें भर आईं। धमेंद्र ने कहा कि जिस बेटी को हमेशा कंधे पर बैठाकर खिलाया करता था, वो आज इस हाल में दिखेगी, इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि जब भी शिप्रा स्कूल से आती थी, तब सबसे अधिक खुश सिमरन होती थी। दोनों एक साथ मिलकर खेलते थे। शिप्रा, सिमरन को पढ़ाती भी थी।

हमेशा नो एंट्री में निकलते हैं ट्रक
मोहल्लेवासियों ने नो इंट्री के बाद भी ट्रक अंदर आने पर नाराजगी जाहिर की। तिवारीपुर और राजघाट इलाके में कई व्यापारियों के गोदाम हैं। रात में माल आने के बाद खाली होकर दोपहर में ही बंधा पकड़कर निकलने का अक्सर ट्रक चालक प्रयास करते हैं। इसमें कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं, हालांकि इसके बाद भी पुलिस यहां सख्ती नहीं कर पाती है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नो इंट्री के बाद यानी रात में दस बजे के बाद निकलना था, लेकिन वह दिन में ही निकलने का प्रयास करने लगा जिसमें हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed