फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pandit Govind Ballabh Pant was the great hero of the freedom struggle

Gorakhpur News: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे पंडित गोविंद बल्लभ पंत

Sat, 08 Mar 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pandit Govind Ballabh Pant was the great hero of the freedom struggle
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, पंत पार्क में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
विज्ञापन




गोरखपुर। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पंत पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने एक उत्कृष्ट अधिवक्ता, कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी।



पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पंडित जीबी पंत संविधान सभा के सम्मानित सदस्य थे। देश की आजादी के बाद 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद वह देश के गृह मंत्री बने और हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय की आधारशिला भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने ही रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed