फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pakistani prisoner will be sent to Delhi today

Gorakhpur News: आज दिल्ली भेजा जाएगा पाकिस्तानी कैदी

Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pakistani prisoner will be sent to Delhi today
सात फरवरी को अटारी बाॅर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जाएगा
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला कारागार में बंद पाकिस्तानी कैदी मो. मसरूफ उर्फ गुड्डू की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गृह मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद अब उसे बुधवार को गोरखपुर से दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास भेजा जाएगा। इसके बाद 07 फरवरी को अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

कराची, पाकिस्तान के रहने वाले मो. मसरूफ को 2008 में बहराइच पुलिस ने जासूसी, देशद्रोह, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2013 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। वर्ष 2015 में उसे वाराणसी सेंट्रल जेल में भेजा गया था। कैदियों को उकसाने और जेल में विद्रोह की कोशिश के चलते वर्ष 2019 में शासन के निर्देश पर मो. मसरूफ को गोरखपुर जेल लाया गया। यहां उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। अब उसकी सजा पूरी होने के बाद भारत सरकार ने उसे रिहा करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed