फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Pair of hyenas brought from Kanpur zoo

Gorakhpur News: कानपुर चिड़ियाघर से लाई गई लकड़बग्घे की जोड़ी

Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Pair of hyenas brought from Kanpur zoo
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से निजात के बाद अब वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन




एक जोड़ी लकड़बग्घे आने के बाद चिड़ियाघर में बढ़ेगा कुनबा



गोरखपुर। चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से निजात के बाद अब वन्यजीवों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इसी कड़ी में बुधवार को कानपुर चिड़ियाघर से लकड़बग्घों की एक जोड़ी यहां लाई गई। क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद दर्शक इनका दीदार कर सकेंगे।



शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में पहले से सिर्फ एक लकड़बग्घा है। चिड़ियाघर की एक विशेष टीम कानपुर से लकड़बग्घे की एक जोड़ी लेकर बुधवार रात में गोरखपुर पहुंची। अब इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन




बर्ड फ्लू से निजात के बाद से गोरखपुर चिड़ियाघर में वन्यजीवों की विविधता और संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी योजना के तहत अलग-अलग प्रजातियों के जानवर और पक्षी यहां लाने की तैयारी है। अधिकारियों का मानना है कि नए जीवों के आने से न केवल चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि शोध और संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि लकड़बग्घों की जोड़ी के आने से यहां उनका प्रजनन भी संभव होगा जिससे भविष्य में इनकी संख्या और बढ़ सकती है। लकड़बग्घा प्रजाति का संरक्षण जरूरी है क्योंकि ये वन्यजीव पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटक अब एक साथ तीन लकड़बग्घों को देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed