फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: PAC vacated NC hostel, ABVP demanded repair and allotment

Gorakhpur News: पीएसी ने खाली किया एनसी हॉस्टल, एबीवीपी ने की मरम्मत व आवंटन की मांग

Wed, 13 Aug 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: PAC vacated NC hostel, ABVP demanded repair and allotment
डीडीयू के नाथ चंद्रावत छात्रावास में पिछले तीन वर्षों से काबिज थी पीएसी
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाथ चंद्रावत छात्रावास से मंगलवार को पीएसी विदा हो गई। पीएसी यहां अगस्त 2022 से ही काबिज थी। छात्रावास को पीएसी से खाली कराए जाने की मांग को लेकर छात्र संगठन पिछले तीन वर्षों से आंदोलनरत थे।

एनसी हॉस्टल पीएसी से खाली होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसकी मरम्मत कराकर छात्रों को आवंटित किए जाने की मांग की है। इसे लेकर एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय के नेतृत्व में मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मिला। एबीवीपी ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना लेकर छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश लेते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही मरम्मत कार्य पूर्ण कर छात्रावास को आवंटित करेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत सह-मंत्री निखिल गुप्ता, अर्पित कसौधन, ऋषभ सिंह, आलोक गुप्ता, शुभम गोविंद राव, अभिषेक मौर्य, रंजीत सिंह, किशन मिश्र, हर्षित मालवीय, दीपांशु त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed