{"_id":"67047c99a39e8fad600f9e97","slug":"gorakhpur-news-outrage-against-narasimhanand-memorandum-submitted-to-district-administration-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-709392-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नरसिंहानंद के खिलाफ आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नरसिंहानंद के खिलाफ आक्रोश, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पैगंबरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नरसिंहानंद के बयान को लेकर मुसलमानों में जबरदस्त गुस्सा है। गिरफ्तारी, सख्त सजा, रासुका व देशद्रोह की कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। सोमवार को विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नरसिंहानंद पर कार्रवाई की मांग की।
मस्जिद कादरिया गुलशन असुरन पोखरा, इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी, हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी से जुड़े लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आरती साहू को सौंपा। रासुका के तहत सजा की मांग की गई। वहीं शिया फेडरेशन ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को ज्ञापन सौंप नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मस्जिद कादरिया गुलशन के इमाम हाफिज शाकिर अली ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद का गैर जिम्मेदाराना बयान दो समुदाय में नफरत फैलाने वाला है। नरसिंहा नंद ने भारतीय गंगा जमुनी तहजीब पर हमला किया है। उसने दुनियाभर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उस पर एनएसए व देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। शाकिर अली सलमानी ने कहा कि समाज में जहर घोलने वाले नरसिंहानंद को कड़ी से कड़ी धारा लगाकर सजा दी जाए। पैगंबरे इस्लाम की गुस्ताखी हमें किसी भी तरह से मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
सैयद इरशाद अहमद ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि एक धर्मगुरु की जुबान से ऐसी बात निकलेगी जो मुसलमानों को तकलीफ देने वाली होगी। शांति अमन व देश का भाईचारा बना रहे इसलिए नरसिंहानंद को रासुका के तहत सजा दी जाए। हाजी सोहराब खान ने कहा कि देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है, ऐसे में इस तरह का बयान आना दुखद है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आफताब अहमद, इलियास गाजी कमर कुरैशी राजू, शाहिद शाह, हाफिज अब्दुल्लाह मजीद, आमिर अली अंसारी, अफरोज अली गब्बर, आदिल अली, इमरान अली, मो. दानिश सिद्दीकी, शहाबुद्दीन अली के साथ आदि बड़ी तादाद में लोग शामिल रहे।