फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Opposition has accepted its defeat after getting fed up: CM Yogi

चारों खाने चित होकर अपनी हार मान चुका है विपक्ष : सीएम योगी

Thu, 30 May 2024 05:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Opposition has accepted its defeat after getting fed up: CM Yogi
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि जिन्हें यूपी में 80 सीटों पर लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिले, वो हमारे चार सौ पार के रहस्य को नहीं समझ पाएंगे। विपक्ष चारों खाने चित होकर अपनी हार मान चुका है। अब उसके पास जनता को गुमराह करने का एकमात्र साधन बचा है। कांग्रेस और सपा सहित पूरा इंडी गठबंधन आरक्षण विरोधी है। संविधान को इनसे खतरा है। आज पूरे देश की एक ही आवाज है कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी लगभग माफिया मुक्त हो चुका है, मगर कहीं कुछ बच गए हैं, तो उनका भी सफाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी माफिया की भूमि नहीं थी, बल्कि यह तो महोत्सवों की भूमि है। ये भूमि ईश्वरीय अवतारों की है, इसलिए यूपी को माफिया मुक्त करना हमारा संकल्प था और हमें प्रसन्नता है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय माफिया तत्वों को पाला गया था, ऐसे में आज ये माफिया का महिमा मंडन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी असलियत जनता जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

पंजाब में अराजकता की ओर बढ़ी आप
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से अराजकता की ओर बढ़ चुकी है। पंजाब भारत की सुरक्षा का मुख्य आधार रहा है। पंजाब में अराजकता फैलाने वाली सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है। सीएम योगी ने यह भी भरोसा जताया कि बीजेपी 2014 और 2019 का रिकॉर्ड भी इस बार तोड़ देगी। कहा कि मोदी जी ने जो कहा है वो करके दिखाया है, हमने अपने संकल्प पत्र में जिन बातों को कहा है, उसे 100 प्रतिशत लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता हमारी प्राथमिकता है।
------
संविधान को इंडी गठबंधन से खतरा
सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण पूरी तरह से असंवैधानिक है। बाबा साहब ने संविधान सभा और उसके बाद भी कई बार धर्म के आधार पर आरक्षण को राष्ट्रीय अखंडता के लिए चुनौती बताया था। यह भारत के विभाजन का कारण बना था। मुस्लिम आरक्षण को किसी भी स्थिति में देश में लागू नहीं होने देंगे। देश की जनता इंडी गठबंधन को खारिज करेगी। भारत में केवल बाबा साहब आंबेडकर के संविधान की बलशाली व्यवस्था ही कायम रहेगी। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार में बाबा साहब का सर्वाधिक सम्मान हुआ है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाया, धारा 370 को लागू करके, फ्रीडम ऑफ स्पीच को रौंदने का काम किया। हमेशा से इनका आचरण संविधान विरोधी रहा है।


-------
भानुमति का पिटारा है इंडी गठबंधन
सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडी गठबंधन भानुमति का पिटारा है। ये कभी एक साथ नहीं रह सकते। बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी आमने-सामने हैं। यही हाल पंजाब में भी है, जहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता को इनकी हकीकत पता है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन एक बार फिर मुंह की खाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed