{"_id":"681bb655f363409195051ef0","slug":"gorakhpur-news-operation-sindoor-crackers-burst-on-air-strike-people-celebrated-with-great-joy-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927646-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर : एयर स्ट्राइक पर फूटे पटाखे, जमकर मनाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर : एयर स्ट्राइक पर फूटे पटाखे, जमकर मनाईं खुशियां
विज्ञापन
शहरवासियों ने इस कदम को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत बताया
गोरखपुर। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को शहर में जमकर खुशियां मनाई गईं। ढोल-नगाड़ों के बीच भारत माता के जयघोष लगाकर पटाखे फोड़े गए। लोगों ने इसे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत बताया।
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना के बाद से लोगों में उबाल था। बुधवार सुबह जब लोगों को पाकिस्तान में स्ट्राइक की जानकारी हुई तो जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। कई ने मीम्स बनाकर पाकिस्तान की चुटकी ली तो केंद्र सरकार और सेना के इस ऐतिहासिक कदम की तारीफ भी की।
सामाजिक संगठनों ने भी भारत के इस जवाबी कार्रवाई की तारीफ की। बुधवार को चाय की दुकानों पर दिनभर लोग एयर स्ट्राइक को लेकर चर्चा करते नजर आए। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जय हिंद और जय हिंद की सेना के नारे लगाए। उन्होंने इस तरह की और भी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
कोट
भारत की ओर से पाकिस्तान की सीमा में लगभग 100 किलोमीटर भीतर आतंकी ठिकानों पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत वैध आत्मरक्षा के अधिकार का प्रभावी प्रयोग है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 51 यह अधिकार देता है कि कोई भी संप्रभु राष्ट्र निरंतर आतंकवादी हमलों और राज्यप्रायोजित हिंसा के विरुद्ध अपनी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठा सकता है।
-डॉ. महेंद्र सिंह, सहायक आचार्य, डीडीयू
कोट
यह केवल बदले की कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत है। देश को ऐसे ही कड़े कदम की प्रतीक्षा थी। मोदी सरकार ने दिखा दिया कि वह आतंक के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती है।
- डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, मेयर