{"_id":"66664a42336c4f7ca504e917","slug":"gorakhpur-news-only-the-one-who-has-ekyc-will-get-ration-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-585070-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिसका ईकेवाईसी होगा, उसे ही मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिसका ईकेवाईसी होगा, उसे ही मिलेगा राशन
Mon, 10 Jun 2024 06:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अब जिस राशन कार्ड धारक की ई केवाईसी हो जाएगी उसे ही राशन मिलेगा। राशन कार्ड के पात्र लाभार्थियों को ही राशन देने के लिए प्रदेश स्तर पर ई केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है।
जिले में 7,93,429 राशनकार्ड धारक हैं, जिनके पारिवारिक सदस्यों की संख्या 33,46,529 है। फिलहाल 33,46,529 लाभार्थियों में राशन वितरण किया जा रहा है। राशन कार्डधारकों की ईकेवाईसी का कार्य उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से नि:शुल्क किया जा रहा है। ई केवाईसी के लिए लाभार्थी का बॉयोमेट्रिक अथेंटिकेशन किया जाएगा, जिसमें अंगूठा लगाना अनिवार्य है। ईकेवाईसी में मोबाइल नंबर सहित अन्य सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं।
ईकेवाईसी नि:शुल्क किया जा रहा है। वन नेशन वन कार्ड के अंतर्गत सुविधा दी जा रही है कि गोरखपुर के लोग यदि दूसरे राज्य में रहते हैं तो वहां पर ईकेवाईसी कराएंगे तो उन्हें राशन प्राप्त हो जाएगा। डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। कोटे की दुकानों पर यह सुविधा नि:शुल्क है। सभी राशन कार्ड धारकों को जल्द ही ईकेवाईसी करा लेना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- --