फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Online game: Case registered against the account holder of the account in which fraud took place

Gorakhpur News: ऑनलाइन गेमः जिस खाते में फर्जीवाड़ा हुआ उसके खाताधारक पर भी केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Online game: Case registered against the account holder of the account in which fraud took place
गिरोह के सरगना अरविंद ने दो साल पहले खाता खरीदा था मऊ निवासी सुमित से
विज्ञापन

गोरखपुर। ऑनलाइन गेम के नाम पर जिस खाते में 34 लाख के लेनदेन के फर्जीवाड़ा का खुलासा किया गया था, उसके खाताधारक पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मऊ पुलिस ने गिरोह के सरगना छत्तीसगढ़ निवासी अरविंद चौधरी और उसके गिरोह के 29 सदस्यों के साथ ही मऊ के खाताधारक सुमित कुमार पर भी मंगलवार देर रात केस दर्ज कर लिया।
17 हजार में खरीदा था खाता : पुलिस की जांच में पता चला है कि करीब दो साल पहले अरविंद की पहचान सुमित से हुई थी। उसी दौरान अरविंद ने 17 हजार रुपये में उसका खाता खरीदा था। वह फजीवाड़े की सारी रकम उसी खाते में डालता और फिर एटीएम से निकाल लेता। कुछ ही महीनों ने 34 लाख रुपये के लेनदेन ने इस खाते को केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली फाइनेंस इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) की निगाह में ला दिया। उसने मऊ पुलिस को इसकी जानकारी दी। मऊ पुलिस ने सुमित को पकड़ कर पूछताछ की तब खाता बेचे जाने का पता चला। इसके बाद मऊ क्राइम ब्रांच की टीम खाता खरीदने वाले की तलाश में गोरखपुर पहुंची और यहां सारे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल अरविंद ने अकेले किया सारा फर्जीवाड़ा : गुलरिहा इलाके के मोगलहा स्थित जैमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट में छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला अरविंद पिछले दो सालों से किराये पर परिवार के साथ रह रहा था। करीब डेढ़ साल तक उसने अकेले फर्जीवाड़ा किया। बाद में उसका लालच बढ़ा और उसने अपने पिपराइच के रहने वाले अपने ममेरे भाई और उसकी जान पहचान के तीन अन्य युवकों को पेंट पॉलिस का काम दिलाने के नाम पर अपने साथ लगा लिया। वह सभी को हर महीने सैलरी भी देता। बाद और बढ़ाया तब बिहार और छत्तीसगढ़ के रहने वाले अपने कुछ पहचान वालों को भी अपने साथ लगा लिया। युवकों को भी एक जगह पर रहकर काम करना आसान लगा इसलिए वे भी अपने परिवार से छिप कर इस धंधे में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed