{"_id":"679fc4537104e8807c049d16","slug":"gorakhpur-news-online-driving-test-system-will-start-next-month-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-828007-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अगले माह शुरू होगा ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अगले माह शुरू होगा ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट सिस्टम
विज्ञापन
शहीद बंधु सिंह चालक प्रशिक्षण केंद्र आरटीओ चरगावां में फर्जीवाड़े पर लगेगा लगाम
गोरखपुर। शहीद बंधू सिंह चालक प्रशिक्षण केंद्र आरटीओ चरगावां में कर्मचारियों की कमी से ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि अगले माह इसको शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन चालक प्रशिक्षण सिस्टम बनकर तैयार है। टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों का मैनुअल ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है।
मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट होने से दलालों की चांदी है। वे आवेदकों से पैसे ऐंठ कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं। एक दिन में अभी लगभग 200 से ज्यादा स्लाट बुक होते हैं। जिसपर ऑफलाइन ही वाहन टेस्ट लिए जाते हैं। सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही लोगों के टेस्ट ऑनलाइन होने लगेंगे। इससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगा। सभी आवेदकों को कैमरे की नजर में वाहन चलाकर टेस्ट देना होगा।
एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार का कहना है कि पूरा सिस्टम बनकर तैयार है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट कंप्यूटर से लिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले माह से इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।