फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: One male member will also be able to travel for free along with women

Gorakhpur News: महिलाओं के साथ एक पुरुष सदस्य भी फ्री में कर सकेंगे यात्रा

Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: One male member will also be able to travel for free along with women
आज सुबह छह बजे से सभी सरकारी बसों में मिलेगी विशेष सुविधा
विज्ञापन


10 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी यह सुविधा
गोरखपुर। शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। इस बार शासन की ओर से महिला के साथ एक अन्य पुरुष को भी निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी गई है। शासन के निर्देश के बाद रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत के लिए रक्षाबंधन पर 100 अतिरिक्त बसें चलवाने का निर्णय लिया था। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विशेष बसों में सामान्य के अलावा जनरथ एसी भी शामिल की जाएंगी। अतिरिक्त बसें गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी के अलावा देवरिया, पडरौना, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, बड़हलगंज आदि लोकल रूटों पर भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के निशुल्क सफर की सुविधा शासन की ओर से दी जा रही है। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी, उस पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed