{"_id":"67118e4141182fdc390fbf04","slug":"gorakhpur-news-one-lakh-rupees-looted-from-alinagar-businessmans-wife-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-719067-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अलीनगर के व्यवसायी की पत्नी से एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अलीनगर के व्यवसायी की पत्नी से एक लाख की लूट
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। अलीनगर के व्यवसायी की पत्नी से बृहस्पतिवार को गुलरिहा इलाके में एक लाख की लूट हो गई। वह भटहट स्थित इंडियन बैंक से रुपये निकालकर देवर के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक से आए दो बदमाश रुपये रखे बैग को छीनकर भाग गए। पांच किलोमीटर आगे जाकर एक लाख रुपये और मोबाइल फोन निकालकर बैग फेंककर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर सीओ गोरखनाथ और एसपी सिटी पहुंचे। उन्होंने जल्द बदमाशों के पकड़े जाने का दावा किया। महिला के देवर की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर लिया गया है।
शाहपुर के मोहनापुर निवासी मनोज चौहान अलीनगर में भोजनालय चलाते हैं। उनकी पत्नी तुलसी ने गुलरिहा क्षेत्र के रामपुर खुर्द में रहने वाली अपनी मां कमला को एक लाख रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार को कमला ने अपनी बेटी तुलसी को उधार रुपये देने के लिए भटहट स्थित इंडियन बैंक पर दोपहर दो बजे बुलाया। कमला घर से 50 हजार रुपये लेकर गईं। बैंक से भी 50 हजार रुपये निकाले। एक लाख रुपये एकत्रित कर उसने देवर समीर चौहान के साथ आई बेटी को दे दिए। बैग में रुपये रखकर तुलसी देवर के साथ बाइक से मोहनापुर स्थित घर के लिए निकल गईं।
वह गुलरिहा बाजार हनुमान मंदिर के पास पहुंची थीं, तभी बाइक से आए दो बदमाश उसका बैग छीनकर भागने लगे। महिला ने भी देवर के साथ बदमाशों का पांच किमी तक पीछा किया। गुलरिहा नहर के पास वह बाइक से गिर पड़ीं। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश गुलरिहा-बूढ़ाडीह नहर पर बैग फेंककर उसमें रखा मोबाइल व एक लाख लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से छानबीन की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
कोट-
घटना स्थल की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे से एक बदमाश की पहचान कर ली है। बहुत जल्द दोनों बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी