फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: One and a half quintal khoya kept unclaimed near bus station seized

Gorakhpur News: बस स्टेशन के पास लावारिस हाल में रखा डेढ़ क्विंटल खोआ जब्त

Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: One and a half quintal khoya kept unclaimed near bus station seized
कानपुर से लाकर बस स्टेशन पर रखा गया था खोआ
विज्ञापन

गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर में रेलवे बस स्टेशन पर लावारिस हाल में रखा डेढ़ क्विंटल खोआ जब्त कर लिया। बोरे के ऊपर जमुना खोआ मंडी लिखा था। जबकि खोवा मंडी में जमुना नाम का कोई व्यापारी नहीं है। कानपुर से आई बस से उतार कर इसे रखा गया था। लेकिन, किसी ने यह नहीं बताया कि खोआ किसका है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खोआ और पनीर के खिलाफ जांच अभियान शुरू किया। टीम ने रेलवे बस स्टेशन पर छापा मारा तो वहां डेढ़ क्विंटल खोआ लावारिस हालत में रखा हुआ मिला। इसके ऊपर जमुना खोवा मंडी लिखा है, जबकि मंडी में जमुना नाम का कोई व्यापारी नहीं है। टीम ने खोआ जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने नौसड़ के राधा कृष्ण रेस्टोरेंट में छापा मारा, जहां एक्सपायर मसाले नष्ट कराए गए। वहां से पनीर और सास का नमूना लिया। बिना लाइसेंस के रेस्टोरेंट संचालन के मामले में केस दर्ज किया गया, जबकि दुकानदार को चेतावनी दी गई है कि दो दिन में लाइसेंस जारी करा लें।
विज्ञापन

बड़हलगंज के लगन स्वीट्स में पनीर का नमूना लिया गया, जो देवरिया से मंगाया गया था। टीम ने गोला में अंकित कुमार की दुकान से सरसों तेल, रिफाइंड, मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का नमूना लिया। टीम ने नौसड़ स्थित खजनी रोड पर दूधियों की जांच की। दूध में पानी और बर्फ मिलाते हुए पकड़े जाने पर 20 लीटर दूध नष्ट करा दिया। दूध के दो सर्विलांस नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंक सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष एवं अंकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed