फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: On complaint of mixing water in milk, milkman threatened to kill, case registered

Gorakhpur News: दूध में पानी मिलाने की शिकायत पर दूधिया ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: On complaint of mixing water in milk, milkman threatened to kill, case registered
गोरखपुर। गीडा सेक्टर पांच में रहने वाले एक व्यक्ति को दूधिया से दूध में पानी मिलाने की शिकायत करना महंगा पड़ गया। दूधिया ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गोरखनाथ तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दूधिया से दूध लेता था। वह दूध में पानी मिलाकर लाता था। उसने कई बार इसको लेकर उसे टोका। लेकिन इसके बाद भी वह दूध में पानी मिलाता रहा। सोमवार को फिर दूध में पानी डालकर लाया तो उससे शिकायत की। इस पर आरोपी मारपीट में आमदा हो गया। उसने अपने तीन अन्य सहयोगियों को बुलाकर कर उसे धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ टिल्लू निवासी बडगहन सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed