फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Officers should resolve complaints within time limit: Commissioner

शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर करें अधिकारी : कमिश्नर

Fri, 31 Jan 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Officers should resolve complaints within time limit: Commissioner
हर पात्र लाभार्थी को मिले शासन की योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जनसुनवाई समाधान की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया है कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्राप्त हो और कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित न रह जाए।
कमिश्नर ने यह निर्देश आयुक्त सभागार में शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मंडल स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिया। बैठक से पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ आयुक्त परिसर में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति एवं प्रतिष्ठा में 2 मिनट का मौन धारण किया। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्युत बिलों में सुधार, लाइन लॉस कम करने, राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया। हर घर नल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिकता के आधार पर करें। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान आपरेशन कायाकल्प, निपुण परीक्षा आंकलन, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण तथा मध्याह्न भोजन की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुधन विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देवरिया, कुशीनगर तथा महाराजगंज के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed