फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nursing college manager arrested in case of fake admission and result.

Gorakhpur News: फर्जी प्रवेश और रिजल्ट देने के मामले में नर्सिंग कॉलेज का प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nursing college manager arrested in case of fake admission and result.
झंगहा। फर्जी प्रवेश और रिजल्ट के मामले में झंगहा पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक विमल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने जुलाई में केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को क्षेत्र में आने की जानकारी होने पर पुलिस पलिपा मार्ग से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

रावतपार के रहने वाले मनीष यादव, बृजेश समेत कई छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि वर्ष 2022 में जीएनएम कोर्स के लिए 75 हजार रुपये और डी फार्मा कोर्स के लिए 70 हजार रुपये लेकर विमल विश्वकर्मा ने गोबड़ौर चौराहा पर स्थित मां तरकुलही देवी पैरामेडिकल और नर्सिंग काॅलेज में प्रवेश दिलाया था। परीक्षा के बाद रिजल्ट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तथा संस्थान की ओर से मार्कशीट दिया गया। लेकिन जब छात्रवृति का फाॅर्म भरने लगे तो मेडिकल काॅलेज का नाम राज्य सरकार की सूची में अंकित ही नहीं था। झंगहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर 26 जुलाई 2024 को काॅलेज के प्रबंधक विमल पर केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश काफी दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed