फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Number of students in DDU and affiliated colleges increased to one lakh

Gorakhpur News: डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़कर पहुंची एक लाख

Wed, 20 Nov 2024 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Number of students in DDU and affiliated colleges increased to one lakh
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में इस सत्र में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सत्र 2024-25 में पिछले सत्र की अपेक्षा सात प्रतिशत छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि कुशीनगर और देवरिया में छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन, गोरखपुर जिले में छात्रों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन


पारंपरिक शिक्षा के घटते क्रेज की चर्चाओं के बीच इस बार डीडीयू और कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ना सुखद है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 7.01 प्रतिशत विद्यार्थी बढ़े हैं। यह संख्या भले ही डीडीयू और कॉलेजों की प्रतिष्ठा के हिसाब से कम लगे लेकिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (जीईआर) बढ़ाने के लिए कई तरह की कवायद की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में जीईआर को लगातार बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इधर, एनईपी लागू होने के बाद कॉलेजों में छात्र संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। कम होती छात्र संख्या को एनईपी लागू किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा था।
विज्ञापन

....
कुशीनगर में सर्वाधिक बढ़े, गोरखपुर में गिरावट
कुशीनगर में सत्र 2024-25 में 29197 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। सत्र 2023-24 में 22884 और 2022-23 में 25183 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। देवरिया में वर्तमान सत्र में 34,638, सत्र 2023-24 में 32,073 और 2022-23 में 33,868 ने प्रवेश लिया था। डीडीयू और गोरखपुर के कॉलेजों में वर्तमान सत्र में 37781, सत्र 2023-24 में 38,130 और सत्र 2022-23 में 39,915 ने प्रवेश लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
64 प्रतिशत है छात्राओं की संख्या
गोरखपुर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में कुल 63972 छात्राओं और 35824 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। इस तरह छात्राएं कुल 64.04 प्रतिशत हैं तो छात्रों का अनुपात 35.96 प्रतिशत है।
...
डीडीयू कैंपस में पहली बार सात हजार के पार नए विद्यार्थी
विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार नव प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। इस सत्र में कुल 7,409 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सत्र 2023-24 में 6,041, 2022-23 में 6,480, 2021-22 में 5,824, 2020-21 में 5,112 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। कैंपस में वर्तमान सत्र में 4,145 छात्राओं और 3,264 छात्रों ने प्रवेश लिया। यानी यहां भी छात्राएं 55.95 प्रतिशत और छात्र 44.05 प्रतिशत हैं।


...
सत्रवार नव प्रवेशित विद्यार्थी
सत्र विद्यार्थी
2024-25 99,616
2023-24 93,078
2022-23 97,966
2021-22 1,23,969

...
वर्जन...
पिछले चार-पांच शैक्षणिक सत्र का अलग-अलग डेटा निकलवाया गया है। पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में करीब सात प्रतिशत अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया है। जीईआर बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से यह संभव हुआ है।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed