फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now the reservation chart will be prepared eight hours before the train leaves

Gorakhpur News: अब ट्रेन के छूटने से आठ घंटे पहले तैयार होगा आरक्षण चार्ट

Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now the reservation chart will be prepared eight hours before the train leaves
रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव सहमति जताते हुए रेल मंत्री ने लागू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने जारी प्रेस नोट में दी जानकारी
गोरखपुर। अब ट्रेन के छूटने से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। ट्रेन अगर दोपहर दो बजे से पहले प्रस्थान करने वाली है तो उसका चार्ट एक दिन पहले ही रात में नौ बजे तैयार किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है।


इस संबंध में रेल मंत्रालय की ओर से 29 जून 2025 की शाम को प्रेस नोट भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में, आरक्षण चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले तैयार किया जाता है। इससे यात्रियों के मन में अनिश्चितता पैदा होती है। जहां भी यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आस-पास के इलाके से आ रहे हैं, समस्या पैदा होती है। आठ घंटे पहले चार्ट बनने से लोगों को राहत मिलेगी। यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। इससे दूरदराज के इलाकों या बड़े शहरों के उपनगरों से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इससे वेटिंग लिस्ट कन्फर्म न होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अधिक समय भी मिलेगा। हालांकि, कुछ दिन पहले ही रेलवे बोर्ड ने नियम में बदलाव करते हुए 24 घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का प्रस्ताव बनाया था। लेकिन, अब इसमें फिर संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed