{"_id":"66fdeda178bc5659c00ccee4","slug":"gorakhpur-news-now-notice-of-increased-tax-will-be-sent-to-50-thousand-houses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-704043-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब 50 हजार घरों में भेजा जाएगा बढ़े टैक्स का नोटिस- 10 नए वार्डों का सर्वे जल्द हो जाएगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब 50 हजार घरों में भेजा जाएगा बढ़े टैक्स का नोटिस- 10 नए वार्डों का सर्वे जल्द हो जाएगा पूरा
Thu, 03 Oct 2024 12:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:59 PM IST
सार
नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में भी वित्तीय वर्ष से संपत्ति कर वसूला जाएगा। इसके लिए इन वार्डों में भी संपत्तियों का सर्वे कर जियो टैगिंग की जा रही है। 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। इसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ। इसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया।
विज्ञापन
नगर निगम भवन
- फोटो : स्त्रोत- एक्स
विस्तार
शहर के करीब 50 हजार मकानों को इसी वित्तीय वर्ष से बढ़ा हुआ संपत्ति कर देना होगा। 21 वार्डों में जीआईएस सर्वे का नोटिस भेजने का सिलसिला बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। जीआईएस सर्वेक्षण कर रही फर्म मेसर्स आईटीआई प्राइवेट लिमिटेड ने वार्ड नंबर 41 माधोपुर और 56 सूरजकुंड धाम नगर के सर्वेक्षण की नोटिस उपलब्ध करा दिए हैं। इसी सप्ताह से उसका वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
21 वार्डों में नोटिस का वितरण करने के बाद उसपर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने यह कार्य दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बिल जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में शहर के पुराने 70 वार्डों में 47 में जीआईएस आधारित सर्वेक्षण आधारित संपत्तिकर का नोटिस वितरित कर आपत्तियों का निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बाकी बचे 23 वार्डों में रेलवे के दो वार्ड छोड़कर 21 वार्डों का जीआईएस आधारित सर्वे पूरा हो चुका है। इसके आधार पर लोगों के संपत्तिकर के बिल में 100 से 300 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
नए वार्डों का भी सर्वे जारी
नगर निगम में शामिल 10 नए वार्डों में भी वित्तीय वर्ष से संपत्ति कर वसूला जाएगा। इसके लिए इन वार्डों में भी संपत्तियों का सर्वे कर जियो टैगिंग की जा रही है। 2018-19 में हुए सीमा विस्तार के अंतर्गत नगर निगम में 31 गांव शामिल हुए। इसके बाद 10 नए वार्डों का सृजन हुआ।
इसमें रानीडीहा, खोराबार, बड़गो, संझाई, मोहनपुर, गुलरिहा, हरसेवकपुर, भरवलिया, देवी प्रसाद नगर और गायघाट वार्ड बनाया। फिलहाल खोराबार में करीब 620 और हरसेवकपुर में 300 भवनों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इसके आधार पर मोहल्लावार सभी मकानों को सीरियल नंबर और हाउस नंबर भी दिए जा रहे हैं। इनको जल्द ही संपत्ति कर की नोटिस दी जाएगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि जीआईएस सर्वे कर रही कंपनी ने वार्ड नंबर 41 और 58 के जीआईएस आधारित संपत्तिकर के नोटिस उपलब्ध करा दिए हैं। इनका वितरण इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। पुराने 21 वार्डों में नोटिस भेजकर जल्द से जल्द आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा। नए 10 वार्डों में भी सर्वे जारी है। इसे पूरा कर वहां भी जल्द नोटिस भेजा जाएगा।