फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now driving test will be conducted under the watch of camera.

Gorakhpur News: अब कैमरे की नजर में होगी ड्राइविंग टेस्ट

Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now driving test will be conducted under the watch of camera.
गोरखपुर। संभागीय परिवहन विभाग आरटीओ चरगावां में अब स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों को कैमरे की नजर में मोटर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। इसके बाद कंप्यूटर द्वारा पास-फेल का प्रमाण दिया जाएगा। प्रत्येक आवेदकों को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा जिससे दलालों द्वारा बिना टेस्ट कराए रुपये लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के खेल पर विराम लगेगा। इसके लिए परिसर में लगे सेटअप को चलाने के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जल्द ही आरटीओ विभाग निकालेगा।
विज्ञापन


आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोटर ड्राइविंग टेस्ट शुरू होने से पहले कर्मचारी द्वारा वाहन में बैठे आवेदक के सामने कैमरा लगाया जाएगा जिससे वाहन चलाने वाले की गतिविधि भी कैमरे में कैद होगी जिसकी मॉनिटरिंग कार्यालय में लगे कंप्यूटर से की जाएगी। साथ ही टेस्ट ट्रैक के ऊपर लगा कैमरा भी नजर रखेगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। यह सब विभाग के अधिकारियाें की देख-रेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

--
- दलालों को पकड़ने के लिए पुलिस आए दिन बार-बार कार्यालय में मारती है छापा

आरटीओ चरगावां में स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दलाल सक्रिय हैं जो आवेदकों से रुपये लेकर बिना मोटर ड्राइविंग टेस्ट दिए ही पास करवा देते हैं। इसमें अधिकारियाें व कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इनकी सहमति के बिना आवेदकों का पास होना मुमकिन नहीं है। दलालों को पकड़ने के लिए पुलिस आए दिन बार-बार कार्यालय में छापा मारती है परंतु हर बार पुलिस के आने की भनक दलालों को लग जाती है जिससे दलाल कार्यालय से दूर हो जाते हैं और पुलिस को खाली हाथ वापस जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन

कैमरे की नजर में जल्द ही मोटर ड्राइविंग टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जेम पोर्टल पर टेंडर निकाला जाएगा जिसके बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में पारदर्शिता रहेगी।

-अरुण कुमार, एआरटीओ प्रशासन, संभागीय परिवहन विभाग
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed