फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now counseling centers will be opened in colleges too for employment of students

Gorakhpur News: छात्रों को रोजगार के लिए अब महाविद्यालयों में भी खुलेंगे काउंसिलिंग सेंटर

Sun, 10 Aug 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now counseling centers will be opened in colleges too for employment of students
शासन से निर्देश के बाद डीडीयू प्रशासन ने सभी कॉलेजों को लिखा पत्र
विज्ञापन


कॉलेजों को काउंसिलिंग सेंटर स्थापित कर प्रस्तुत करनी होगी आख्या
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब सभी कॉलेजों में काउंसिलिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को कैंपस में ही रोजगार के लिए तैयार करना है।
प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल एवं संबद्ध कॉलेजो में काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना के निर्देश दिए हैं। चार अगस्त को जारी पत्र में शासन ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक कार्यवाही के बाद आख्या प्रस्तुत करें। शासन के दिशा-निर्देश को देखते हुए डीडीयू प्रसासन ने सभी संबद्ध कॉलेजों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डीडीयू में पिछले पांच वर्षों में कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। एनईपी में रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करके विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की बात की गई है। वर्तमान दौर को देखते हुए कैंपस से ही रोजगार मिले, इस दिशा में विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है लेकिन चुनिंदा कॉलेजों में ही काउंसिलिंग सेंटर हैं। काउंसिलिंग सेंटर खुलने से वहां के छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। अब शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कॅरिअर काउंसिलिंग सेंटर की स्थापना से यह पहल और व्यापक होगी। इससे विद्यार्थियों को रोजगार एवं कॅरिअर मार्गदर्शन के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

-प्रो. अजय शुक्ल, निदेशक, प्लेसमेंट सेल, डीडीयू
वर्जन-
छात्रों को कैंपस से ही प्लेसमेंट मिले, यह शासन का उद्देश्य है। इसके लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम बढ़ाए जा रहे हैं। प्लेसमेंट के लिए काउंसिलिंग जरूरी है। कॉलेजों में काउंसिलिंग सेंटर खोले जाने के लिए पत्र भेजे गए हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed