{"_id":"671ab34d6c5b90459a08b6f5","slug":"gorakhpur-news-now-chinese-garlic-is-being-sold-outside-not-in-the-market-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726542-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडी में नहीं, अब बाहर-बाहर बिक रहा चीन का लहसुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडी में नहीं, अब बाहर-बाहर बिक रहा चीन का लहसुन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में चीन का लहसुन बिकना बंद नहीं हुआ है। साहबगंज मंडी में कुछ धंधेबाज अब दुकानों पर रखकर चीन का लहसुन नहीं बेच रहे हैं। वह शहर में कहीं गोदाम बनाकर वहीं से माल निकाल रहे हैं।
विगत माह महेवा मंडी के व्यापारी राकेश गुप्ता व साजिद अली के आवाज उठाने पर साहबगंज मंडी में छापा पड़ा था। इस दौरान कुछ दुकानों से सैंपल भी लिए गए थे। हालांकि लहसुन की खेप बरामद नहीं हुई थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन का लहसुन नेपाल से महाराजगंज के रास्ते जिले में आ रहा है। छापेमारी के पहले तक साहबगंज मंडी में चीनी लहसुन का कारोबार प्रतिदिन 10 से 12 टन होता था। खपत आज भी इतनी ही है लेकिन तरीका बदल गया है। देसी लहसुन थोक में जहां 320 रुपया है वहीं चीन का लहसुन 250 से 260 रुपया फुटकर व्यापारियों को बेचा जा रहा है। देसी व चीनी लहसुन बाजार में लगभग 390 व 400 रुपया किलो बिक रहा है। महेवा मंडी के सचिव प्रवीन अवस्थी ने बताया कि प्रतिबंधित लहसुन की खेप बरामद होने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि हमारी टीम इस पर नजर रखी है।