फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now book tickets with your voice, not by typing

Gorakhpur News: अब टाइप करके नहीं, अपनी आवाज से बुक करें टिकट

Sun, 01 Jun 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now book tickets with your voice, not by typing
आईआरसीटीसी का आस्क दिशा 2.0 ने लांच किया एआई आधारित चैटबॉट
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या एप से अब आप बोलकर भी टिकट बुक और रद्द कर सकते हैं। अब आपको आईआरसीटीसी आईडी का पासवर्ड याद रखने की भी जरूरत नहीं है।
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आस्क दिशा 2.0 लांच किया है। यह एआई आधारित चैटबॉट है। यह अब आवाज और चैट के जरिए टिकट बुकिंग, रद्द करने और रिफंड की स्थिति जांचने जैसे कामों को आसान बनाता है। इससे न केवल समय की बचत होगी और पासवर्ड याद रखने की झंझट भी खत्म हो गया है। यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी, हिंग्लिश और गुजराती में उपलब्ध है। इससे तकनीक में कम जानकार लोग भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आईआरसीटीसी गोरखपुर के विकास कुमार ने बताया कि इस सुविधा से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन



आस्क दिशा 2.0 की खासियत
आवाज से बुकिंग, ओटीपी से लॉगिन, तेज रिफंड, बार-बार बुकिंग के लिए यात्री विवरण सहेजने की सुविधा। लेनदेन विफल होने पर 15 मिनट में तुरंत दोबारा कोशिश करने की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें बुकिंग
आरआईसीटीसी की वेबसाइट या एप खोलें और आस्क दिशा का विकल्प चुनें। ''''हैलो'''' या ''''टिकट बुक'''' बोलें या लिखें। यात्रा का स्टेशन, तारीख और श्रेणी बताएं। उपलब्ध ट्रेनों, समय और सीटों की सूची में से अपनी पसंद चुनें। ओटीपी से सत्यापन कर भुगतान पूरा करें।


ऐसे करें टिकट रद्द
वेबसाइट या एप पर आस्क दिशा खोलें। टिकट रद्द करें लिखें या बोलें। मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। बुक किए गए टिकटों में से रद्द करने वाला टिकट चुनें। पुष्टि के बाद टिकट रद्द हो जाएगा और एसएमएस से जानकारी मिलेगी। इसी तरह रिफंड स्थिति भी जांचे। रिफंड की स्थिति तुरंत दिखाई देगी।



एआई आधारित बुकिंग के फायदे
आवाज से बुकिंग और रद्दीकरण से समय और मेहनत की बचत होती है। ओटीपी आधारित लॉगिन से पासवर्ड चोरी का खतरा कम रहता है। हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध, जिससे हर वर्ग के लिए उपयोगी है। रिफंड और बुकिंग प्रक्रिया पहले से तेज और सरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed