{"_id":"680d3883d34c420a8103158a","slug":"gorakhpur-news-now-25-buses-will-run-from-nausad-bus-station-from-28-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-914844-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौसड़ बस स्टेशन से अब 28 से चलेंगी 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौसड़ बस स्टेशन से अब 28 से चलेंगी 25 बसें
विज्ञापन
26 अप्रैल से चलनी थी बसें, शनिवार को नौसड़ बस स्टेशन होकर चलाई गईं बसें
गोरखपुर। नौसड़ बस स्टेशन से 25 बसें अब 28 अप्रैल से चलेंगी। विगत दिनों 26 अप्रैल से बसों को चलाने का निर्णय लिया गया था। कुछ कारणों से तिथि में परिवर्तन किया गया है। हालांकि शनिवार को कचहरी बस स्टेशन से जाने वाली बसों को नौसड़ बस स्टेशन होकर चलवाया गया। इससे यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली।
बताया जा रहा है कि नौसड़ बस स्टेशन शुभारंभ के बाद से ही उपेक्षा का शिकार रहा। परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार अब कुछ बसों को नौसड़ से चलाए जाने से वहां के लोगों को अपने नजदीकी बस स्टेशन से बसें मिल जाएंगी। बताया जा रहा है कि यह बसें दिन में अलग-अलग समय पर बड़हलगंज, कौड़ीराम, मऊ, गाजीपुर आदि लिए चलेंगी।
इस संबंध में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि कचहरी बस स्टेशन पर बसों की पार्किंग की समस्या व यात्रियों की सुविधा के लिए नाैसड़ बस स्टेशन से चलने वाली बसों का संचलन अब 28 अप्रैल से होगा। फिलहाल नौसड़ बस स्टेशन होकर बसें चलवाई जा रही हैं।