फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Novice driver rams Bolero into elderly couple, husband dies

Gorakhpur News: नौसिखिया चालक ने बुजुर्ग दंपती पर चढ़ा दी बोलेरो, पति की मौत

Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Novice driver rams Bolero into elderly couple, husband dies
बड़हलगंज थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सेमरा बुजुर्ग गांव में सोमवार की शाम बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण चपेट में आने से अपने घर के बाहर बैठे परशुराम साहनी (60 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गजदेईया देवी (60 वर्ष) घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, परशुराम साहनी अपने दरवाजे के पास बैठे थे। इसी दौरान एक नौसिखिया चालक जीप बैक कर रहा था। बैक करने के दौरान वह संतुलन खो बैठा। पीछे मौजूद लोग चिल्लाते रहे लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक परशुराम के ऊपर गाड़ी चढ़ गई। पहिया उनके सीने और पैरों पर चढ़ने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी भी भी वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परशुराम को मृत घोषित कर दिया। गजदेईया देवी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों से बात की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed