फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Notice will be issued to 22 building owners for ignoring parking rules

Gorakhpur News: पार्किंग नियमों की अनदेखी पर 22 भवन मालिकों को जारी होगा नोटिस

Tue, 19 Aug 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Notice will be issued to 22 building owners for ignoring parking rules
मानचित्र की जांच करती टीम।
जीडीए ने शुरू की भवनों के मानचित्र के आधार पर पार्किंग की जांच
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर पार्किंग जांच अभियान चलाया। इस दौरान असुरन चौक से मेडिकल रोड, असुरन चौक से पिपराइच रोड और पैडलेगंज से फिराक चौक रोड पर स्थित 39 भवनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच में नियमों की अवहेलना सामने आने पर जीडीए ने 22 भवन मालिकों को नए सिरे से नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।
निरीक्षण में पाया गया कि कई वाणिज्यिक और आवासीय भवनों में स्वीकृत नक्शे के अनुसार पार्किंग की जगह नहीं छोड़ी गई थी। जिन भवनों में पार्किंग स्थल निर्धारित था, वहां क्लिनिक, ब्यूटी पार्लर, जिम, लैब, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर और गोदाम संचालित हो रहे थे। वहीं, भवनों के सामने सर्फेस पर गाड़ियां खड़ी होने से यातायात बाधित हो रहा था।
विज्ञापन

असुरन से मेडिकल रोड पर सहायक अभियंता ज्योति राय की टीम ने 19 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें 9 जगह पार्किंग स्थल पर अवैध गतिविधियां मिलीं। पैडलेगंज से कसया रोड तक सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह ने 14 अस्पतालों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर सात को नोटिस देने का निर्णय लिया। सहायक अभियंता संजीव तिवारी की टीम ने असुरन से पिपराइच रोड पर छह भवनों की जांच की, जिनमें किसी में भी सही पार्किंग व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान भवनों के स्वीकृत मानचित्र देखे जा रहे हैं। यदि पार्किंग का सही उपयोग नहीं हो रहा है और आवागमन प्रभावित हो रहा है तो नोटिस देने के बाद भवनों को सील तक किया जा सकता है।


---
पहले भी चला था अभियान
करीब चार माह पहले जीडीए ने बेतियाहाता और मेडिकल कॉलेज रोड पर इसी तरह का अभियान चला था। उस दौरान 40 भवनों में पार्किंग स्थल पर चल रही गतिविधियां बंद कराकर पार्किंग शुरू कराई गई थी। इसके बावजूद कई स्थानों पर स्थितियां जस की तस बनी हुई हैं, जिन्हें सुधारने के लिए अब दोबारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed