फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Non-BJP governments used to make plans on the basis of appeasement.

Gorakhpur News: तुष्टिकरण को आधार बनाकर योजनाएं बनाती थीं गैर भाजपा सरकारें

Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Non-BJP governments used to make plans on the basis of appeasement.
सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट पर हुई गोष्ठी में बोले जलशक्ति मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन


गोरखपुर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले की गैर भाजपा सरकारें हर योजना तुष्टिकरण को आधार बनाकर बनाती थीं, लेकिन पीएम मोदी की प्राथमिकता सभी का संतुष्टिकरण है। उन्होंने नई दिल्ली स्टेशन पर हुई हृदय विदारक घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हर कोशिश जारी है।

जलशक्ति मंत्री रविवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर एनेक्सी भवन के सभागार में आयोजित संगोष्ठी के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट में हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर क्षण गांव और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इसी नाते इस बार का केंद्रीय बजट मध्यम वर्ग, महिला, युवा व किसानों के लिए कारगर साबित होने वाला है।
विज्ञापन

बजट में मध्यम वर्ग के करदाताओं को विशेष राहत प्रदान किया गया है। 12 लाख रुपये तक की आय कर-मुक्त करके सरकार ने मध्यम वर्ग के हित में ऐतिहासिक काम किया है। इसी तरह केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी विस्तार किया गया है। वहीं ग्राम सड़क योजना के लिए बजट भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में सस्ते लोन की व्यवस्था करके सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खोले हैं। वहीं महिला उद्यमियों को सस्ते ऋण की सुविधा उपलब्ध कराकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने विशेष कदम उठाया है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्रीय बजट विकास को बढ़ावा देने वाला है। अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर विधायक फतेहबहादुर सिंह, विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed