{"_id":"68b0b1fa2aef163bae04e927","slug":"gorakhpur-news-ninth-accused-in-ashok-kidnapping-case-surrenders-in-court-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1052914-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अशोक अपहरण कांड के नौवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अशोक अपहरण कांड के नौवें आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन
सिकरीगंज के ढेबरा का प्रीतम कुमार घटना के बाद गया था भाग
इससे पहले आठ आरोपितों को पुलिस भेजवा चुकी है जेल
गोरखपुर। एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मी अशोक जायसवाल के अपहरण में शामिल नौवें आरोपी प्रीतम कुमार ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इससे पहले आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। एक आरोपी कमालुद्दीन ने राय बरेली कोर्ट में सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें अशोक जायसवाल का पड़ोसी भी शामिल था। सिकरीगंज के ढेबरा निवासी प्रीतम के जेल जाने के बाद दसवें आरोपी अंशुल की तलाश चल रही है। इसी के साथ चार्जशीट दाखिल करने और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
शाहपुर इलाके के पादरी बाजार निवासी एयरफोर्स के रिटायर्ड कर्मी अशोक जायसवाल का रेलवे स्टेडियम जाते समय कौवाबाग अंडरपास से कार सवार बदमाशों ने 25 जुलाई को अपहरण कर लिया था। सुबह दस बजे जब एक अनजान मोबाइल से उनकी पत्नी डाॅ. सुषमा जायसवाल के मोबाइल पर फिरौती की कॉल आई तब अपहरण की घटना सामने आई। अशोक जायसवाल के साढ़ू ने पुलिस को सूचना दी बताया कि एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस ने सूचना के करीब 15 घंटे बाद अशोक जायसवाल को सकुशल खोज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में चार और बदमाशों का नाम सामने आए थे जिसमें से एक कमालुद्दीन ने राय बरेली कोर्ट में पुराने केस में सरेंडर किया था। पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद कमालुद्दीन ने तीन अन्य आरोपियों का नाम बताया पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। दो आरोपी प्रीतम और अंशुल भागे हुए थे। इनमें प्रीतम ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।