{"_id":"688d1cddcd6b735e89087628","slug":"gorakhpur-news-nhai-issued-notice-to-30-shops-to-remove-encroachment-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1023364-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई ने दिया 30 दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई ने दिया 30 दुकानों को नोटिस
विज्ञापन
कोनी फोरलेन तिराहे पर निर्मित ओवरब्रिज से गुरुनानक पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण
एक सप्ताह में दुकानें नहीं हटाने पर एनएचएआई करेगी कार्रवाई
जगदीशपुर। पिपराइच क्षेत्र के कोनी फोरलेन तिराहे पर निर्मित ओवरब्रिज से गुरुनानक पेट्रोल पंप तक 30 दुकानों को एनएचएआई प्रशासन ने नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। अगर दुकानें नहीं हटाई जाती है तो एनएचएआई अतिक्रमण हटवाएगा।
बताते चलें कि जगदीशपुर से कालेसर तक फोरलेन बाईपास के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उस समय कोनी तिराहे पर दुकानों की जमीनों का मुआवजा एनएचएआई के तरफ से दे दिया गया था और दुकानें खाली करने को कहा गया था। अब जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। कोनी तिराहे पर ओवरब्रिज का भी निर्माण हो रहा है जिसके कारण विभाग को वहां चौड़ीकरण की जरूरत पड़ रही है।
-- -- -- -- -
कोट
सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वाले 30 दुकानों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में खाली करने को कहा गया है।
वेद त्रिपाठी, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीआईसीएल