फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New parking spaces will be built in the city, there will be relief from traffic jam

Gorakhpur News: शहर में बनेंगे नए पार्किंग स्थल, मिलेगी जाम से निजात

Tue, 01 Jul 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New parking spaces will be built in the city, there will be relief from traffic jam
शहर की ट्रैफिक समस्या और पार्किंग को लेकर जल्द तैयार होगा प्लान
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही कई नए पार्किंग स्थल बन सकते हैं। इसे लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जल्द ही ट्रैफिक प्लान बनाकर नगर निगम प्रमुख विभागों के साथ बैठक करेगा। उसमें नए पार्किंग स्थल बनाए जाने की दिशा में निर्णय लिया जाएगा।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की थी। इसमें यह समस्या रखी गई थी कि शहर में चार ही टेंपो स्टैंड हैं, जबकि टेंपों की संख्या हजारों में है। इस वजह से कई इलाकों में अवैध टेंपो पार्किंग का संचालन किया जा रहा है। कई जगहों पर सड़क के किनारे ऑटो खड़ी रहने से जाम की स्थिति बन जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने नए पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए ट्रैफिक के निस्तारण व नए पार्किंग स्थलों के लिए निगम सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक करेगा। इसमें इसमें जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, रोडवेज व आरटीओ के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि शहर में पार्किंग स्पेस निर्धारित करने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में सभी स्टेक होल्डर से सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद व्यापक ट्रैफिक प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed