फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: New coach guidance will be installed at all 58 Amrit Bharat stations of NER

Gorakhpur News: एनईआर के सभी 58 अमृत भारत स्टेशनों पर लगेंगे नए कोच गाइडेंस

Sat, 09 Aug 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: New coach guidance will be installed at all 58 Amrit Bharat stations of NER
रेलवे के एनटीईएस से रहेगा कनेक्ट, हर कोच की मिलेगी सटीक जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर कैंट सहित 12 स्टेशनों पर इस वर्ष लगाने की मिली स्वीकृति
गोरखपुर। एनईआर के सभी 58 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नए कोच गाइडेंस लगाए जाएंगे। ये नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से जोड़े जाएंगे। इससे फायदा यह होगा कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अब ट्रेनों के कोच तय स्थान पर ही खड़े होंगे और यात्रियों को इसकी सटीक सूचना भी कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड पर मिलेगी। इस वर्ष एनईआर में गोरखपुर कैंट सहित 12 रेलवे स्टेशनों पर नए कोच गाइडेंस लगाने की स्वीकृति मिली है।
गोरखपुर जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म एक, दो, नौ पर लगे कोच गाइडेंस को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से जोड़ा जा चुका है। अन्य प्लेटफाॅर्म पर लगे कोच गाइडेंस बदले जाएंगे। इसके अलावा गोंडा, सीतापुर, बहराइच, पीलीभीत, सुरेमनपुर, मगहर, ऐशबाग आदि स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चिह्नित रेलवे स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने का कार्य किया जा रहा है। ये कोच गाइडेंस सिस्टम नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से इंटीग्रेटेड रहेंगे जिससे कोच के पोजीशन की सही और सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन स्टेशनों पर लगेगा
गोरखपुर कैंट, आनंदनगर, गोमतीनगर, बभनान, मनकापुर, बुढ़वल, मऊ, बलिया, छपरा, छपरा कचहरी, इंदारा, औड़िहार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed