{"_id":"67b23bb7cec32e12e60c7fea","slug":"gorakhpur-news-new-building-of-railway-station-will-be-illuminated-with-solar-energy-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-843591-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा रेलवे स्टेशन का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सौर ऊर्जा से रोशन होगा रेलवे स्टेशन का नया भवन
विज्ञापन
2500 किलोवाट के लगेंगे सोलर पैनल, वर्तमान समय से दस गुना ज्यादा बिजली का होगा उत्पादन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन का नया भवन सौर ऊर्जा से रौशन होगा। इसके लिए 2500 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे वर्तमान समय से 10 गुना ज्यादा बिजली पैदा होगी।
रेलवे स्टेशन के पुराने भवन को पुनर्विकासित किया जा रहा है। इस स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। योजना के मुताबिक, रेलवे स्टेशन की नए भवन पर जगह-जगह सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यह ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगा। स्टेशन का नया भवन सोलर पैनल से उत्पादित होने वाली बिजली से राेशन होगा। गोरखपुर के यांत्रिक कारखाना और लोको शेड में सौर ऊर्जा से चलने वाले रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
इनसे सौर ऊर्जा का उत्पादन होता है। यांत्रिक कारखाना में 500 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए गए हैं। अभी तक एनईआर में 6.58 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस समय करीब 36 से 40 लाख यूनिट का उत्पादन प्रति महीने हो रही है। रेलवे ने 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य तय किया है। इसी के क्रम में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। स्टेशन भवन से लेकर पार्किंग एरिया तक सोलर पैनल लगाए जाएंगे।