फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nehru Park will be improved in eight months at a cost of 27 crores

Gorakhpur News: 27 करोड़ की लागत से आठ महीने में निखरेगा नेहरू पार्क

Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nehru Park will be improved in eight months at a cost of 27 crores
लालडिग्गी स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में बनेगा टर्टल पार्क, फूडकोर्ट और लेजर शो जैसी सुविधाएं भी होंगी
विज्ञापन

जनवरी में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद फरवरी-2027 में लोगों के लिए खोल दिया जाएगा पार्क
गोरखपुर। लालडिग्गी स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 27 करोड़ रुपये की लागत वाी इस परियोजना में नौ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। जनवरी-2027 तक पार्क का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश जल निगम की डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन यूनिट-42 के चयनित फर्म ने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को तीन जेसीबी के साथ रिटेनिंग वॉल, सफाई और खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। जनवरी 2027 तक पार्क को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। फरवरी-2027 में पार्क आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इस पार्क पर पंडित नेहरू की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण करने के अलावा अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का स्मारक भी बनाया जाएगा। साथ ही पार्क के प्रवेश द्वार को भव्य बनाने की भी योजना है।
विज्ञापन


टर्टल पार्क और खास सुविधाएं से लैस होगा पार्क
पंडित जवाहरलाल नेहरू पार्क में पर्यावरण और प्रकृति को बढ़ावा देने के लिए मध्य भ्रमण पथ, चंद्राकार पथ, कक्षीय पथ और चंद्रपथ बनाए जाएंगे। तीन मीटर गहरी झील में ‘कुर्म द्वीप’ बनाया जाएगा। यहां कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण किया जाएगा। पर्यटकों के लिए फूडकोर्ट, ओपन एयर थियेटर, बाल वाटिका, संगीत फव्वारा और लेजर-शो की सुविधाएं होंगी। पुस्तकालय को समृद्ध कर इसे शैक्षणिक-सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
नेहरू पार्क की यह परियोजना गोरखपुर का गौरव बनेगी और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। पार्क का निर्माण कार्य जनवरी-2027 तक पूरा करा लिया जाएगा।
- अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed