फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Negligence in revenue collection...JE of electricity department suspended

Gorakhpur News: राजस्व वसूली में लापरवाही... बिजली विभाग के जेई निलंबित

Tue, 26 Nov 2024 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Negligence in revenue collection...JE of electricity department suspended
गोरखपुर। राजस्व वसूली में लापरवाही करने पर मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र (सेमरा-पतरा) के जेई सुरेंद्र चंद्र पाल को सोमवार को ग्रामीण विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधीक्षण अभियंता डीके सिंह ने निलंबित कर दिया है। इसकी सूचना उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी और मुख्य अभियंता गोरखपुर को दी है। उन्होंने कहा कि निलंबन के दौरान जेई विद्युत वितरण खंड चौरी-चौरा से संबंद्ध रहेंगे।
विज्ञापन


डीके सिंह ने बताया कि राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों को लेकर उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। इसे लेकर आए दिन अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग भी हो रही है। इसके बाद भी मेडिकल कॉलेज के अवर अभियंता सुरेंद्र चंद्र पाल राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। विभागीय कामों के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में सुरेंद्र चंद्र पाल को निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें चौरी-चौरा विद्युत वितरण खंड से संबंद्ध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed