फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Negligence in disposal of IGRS, clarification sought from Additional Municipal Commissioner

Gorakhpur News: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही अपर नगर आयुक्त से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Negligence in disposal of IGRS, clarification sought from Additional Municipal Commissioner
गोरखपुर। आईजीआरएस मामलों में लापरवाही बरतने पर डीएम कृष्ण करुणेश ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को नोटिस देकर तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 35 लतीफ नगर के इकबाल ने आईजीआरएस पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं होने की शिकायत की थी। शासन की ओर से 3 अक्तूबर को मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके लिए दो नवंबर आखिरी तारीख तय की गई थी। एक नवंबर को नगर निगम की ओर से मामले को निस्तारित बता दिया गया, लेकिन निस्तारण की रिपोर्ट नहीं लगाई गई, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को सी-श्रेणी में डाल दिया।

इसी तरह एक अन्य मामला वार्ड नंबर 58 किदारीपुर का आया। इस मामले में सुभाष चंद्र ने वार्ड में मच्छरों की दवा का छिड़काव नहीं होने की शिकायत की थी। इस मामले के निस्तारण के लिए भी 31 अक्तूबर अंतिम आखिरी तिथि तय की गई थी। इस मामले का भी निस्तारण नहीं हुआ, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को सी श्रेणी में डाल दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed