{"_id":"6657c7ab2a98fdbdcd009c84","slug":"gorakhpur-news-neena-thapa-won-due-to-anits-century-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-573262-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनित के शतक की बदौलत नीना थापा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनित के शतक की बदौलत नीना थापा विजयी
Thu, 30 May 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। हाॅक स्पोर्ट्स माउंट लिट्राजी स्कूल कुसम्ही के मैदान पर चल रहे अंडर-16 क्रिकेट सीरीज का पहला मैच बुधवार को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी व हाॅक स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने अनित किशोर के शतक की बदौलत मैच दो विकेट से जीत लिया।
टाॅस जीतकर नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हाॅक स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवरों 248 रन बनाए। इसमें ओपनर बल्लेबाज गोलू गुप्ता ने 72 रन की पारी खेली। अविनाश पासवान ने 45, अनुज कुमार ने 27, अमन यादव ने 25 और आदित्य कुशवाहा ने 19 रन बनाएं। नीना थापा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवाजी राव ने चार विकेट, कुलदीप साहनी ने तीन, अंकित राजभर ने दो और आयुष कुमार ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 33 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाकर मैच दो विकेट से अपने नाम कर लिया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज अनित किशोर ने नाबाद 110 रन बनाए। आयुष गुप्ता ने 22, आयुष कुमार ने 17 और रुद्र प्रताप सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
हाॅक स्पोर्ट्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनमोल सिंह ने तीन विकेट, अविनाश पासवान ने दो, अमन यादव और अनीश साहनी ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ नीना थापा क्रिकेट एकेडमी पांच मैचों की सीरीज में 1-5 से बढ़त बना ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनित किशोर को दिया गया।